मणिपुर: 'उत्पीड़न’ मामले में सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है
By News Desk
On
सीबीआई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के संबंध में अपनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है
नई दिल्ली/भाषा। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर में मई में भीड़ द्वारा दो महिलाओं का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने संबंधी मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने संबंधी इस घटना का चार मई का वीडियो इस महीने की शुरुआत में वायरल हो गया था। इस घटना की देशभर में कड़ी आलोचना हो रही है।अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है।
सीबीआई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मणिपुर पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के संबंध में अपनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
About The Author
Related Posts
Latest News
27 Jul 2026 13:48:07
Photo: PixaBay


