भाजपा ने केंद्रीय मंत्री तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को हाल में मध्य प्रदेश के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया

संगठन के अनुभवी नेता तोमर मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समेत पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं

नई दिल्ली/भाषा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को शनिवार को अपनी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया।

Dakshin Bharat at Google News
संगठन के अनुभवी नेता तोमर मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समेत पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रीय क्षत्रपों के साथ मैत्री संबंध रखने के लिए जाना जाता है।

तोमर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, जहां भाजपा साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास कर रही है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को हाल में मध्य प्रदेश के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था।

भाजपा शासित मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भी इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन
चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर...
बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'
संयमी साधु-संतों के दर्शन से कष्ट नष्ट हो जाते हैं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
यह दुश्चक्र तोड़ें