3,27,747 करोड़ रु. का बजट अनुमान, खेती और सिंचाई को क्या मिला?

कृषि भाग्य को 100 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ फिर से लॉन्च किया जाएगा

3,27,747 करोड़ रु. का बजट अनुमान, खेती और सिंचाई को क्या मिला?

यहां जानिए इस बजट की मुख्य बातें ...

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के बजट 2023-24 में खेती और सिंचाई को प्रोत्साहन देने के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया है। राज्य का बजट अनुमान (समेकित निधि)- 3,27,747 करोड़ रुपए है। यहां जानिए इस बजट की मुख्य बातें ...

- कुल प्राप्तियां- 3,24,478 करोड़ रुपए; राजस्व प्राप्तियां 2,38,410 करोड़ रुपए; पूंजीगत प्राप्तियां- 86,068 करोड़ रुपए, जिसमें 85,818 करोड़ रुपए का सार्वजनिक ऋण शामिल है।

- कुल खर्च- 3,27,747 करोड़ रुपए; राजस्व व्यय- 2,50,933 करोड़ रुपए: पूंजीगत व्यय- 54,374 करोड़ रुपए और ऋण चुकौती- 22,441 करोड़ रुपए है।

खेती और संबद्ध गतिविधियां

- कृषि भाग्य को 100 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ फिर से लॉन्च किया जाएगा।

- 'नवोदयमा'- इस नई योजना के तहत कृषि उद्योगों में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए 10 करोड़ रुपए।

- राज्य की कृषि और बागवानी उपज के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपए।

- मछुआरों के लिए ब्याज मुक्त बैंक ऋण 50,000 रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए किया जाएगा।

सिंचाई के लिए प्रोत्साहन

- 940 करोड़ रुपए की लागत से दस चालू सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।

- 770 करोड़ रुपए की लागत से 899 टैंक भरने की 19 परियोजनाएं पूरी की जाएंगी।

- सरकार येतिनाहोल परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाएगी; भूमि अधिग्रहण के लिए वन मंजूरी और अनुमति प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करके मेकेदाटु परियोजना को प्राथमिकता दी जाएगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

छत्तीसगढ़ में होंगे 2 उपमुख्यमंत्री, रमन सिंह को ​मिलेगा यह 'खास' पद छत्तीसगढ़ में होंगे 2 उपमुख्यमंत्री, रमन सिंह को ​मिलेगा यह 'खास' पद
Photo: twitter.com/drramansingh
गांव के पंच, निर्विरोध सरपंच, 4 बार लगातार सांसद; ऐसा है विष्णुदेव साय का सियासी सफर
छग के अगले मुख्यमंत्री विष्णुदेव के बारे में अमित शाह ने पहले ही दे दिए थे ये संकेत
आदिवासी परिवार का बेटा अब बनेगा छग का सीएम, यहां जानिए विष्णुदेव साय के बारे में खास बातें
हो गया ऐलान, विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
अनुच्छेद 370 निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को फैसला सुनाएगा उच्चतम न्यायालय
मायावती ने अपना 'उत्तराधिकारी' घोषित किया