कर्नाटक सरकार राज्य के अंदर और बाहर कन्नडिगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: बोम्मई

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि कर्नाटक सीमा विवाद पर कानूनी लड़ाई जीत जाएगा

कर्नाटक सरकार राज्य के अंदर और बाहर कन्नडिगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: बोम्मई

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों के लोगों के बीच सद्भाव है

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के साथ बढ़ते सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि दोनों राज्यों के लोगों के बीच सद्भाव खराब नहीं होना चाहिए। उन्होंने राज्य की सीमाओं और यहां तथा अन्य राज्यों में कन्नडिगों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि कर्नाटक सीमा विवाद पर कानूनी लड़ाई जीत जाएगा, क्योंकि राज्य का रुख कानूनी और संवैधानिक दोनों है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों और सीमा मुद्दे पर कर्नाटक के रुख से कोई संबंध नहीं है। महाराष्ट्र कई वर्षों से इस मुद्दे को उठाता रहा है। चूंकि महाराष्ट्र ने विवाद किया है, कर्नाटक ने प्रतिक्रिया की है। 

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों के लोगों के बीच सद्भाव है और इसे भंग नहीं किया जाना चाहिए। मामला उच्चतम न्यायालय के सामने है, हमारा स्टैंड कानूनी और संवैधानिक दोनों है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमें विश्वास है कि हम कानूनी लड़ाई जीतेंगे। इसलिए चुनाव के लिए इसे मुद्दा बनाने का कोई सवाल ही नहीं है। हम राज्य की सीमाओं और अपने लोगों और महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल में रहने वाले कन्नडिगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download