बेंगलूरु में फ्लैट में मृत मिली महिला, पुलिस को हत्या की आशंका

आकांक्षा बिस्तर पर मृत पड़ी थी और उसके गले में दुपट्टा बंधा था

बेंगलूरु में फ्लैट में मृत मिली महिला, पुलिस को हत्या की आशंका

जांच में खुलासा हुआ कि आकांक्षा का दोस्त अर्पित गुरिजला सोमवार को उससे मिलने आया था

बेंगलूरु/भाषा। बेंगलूरु में एक प्रौद्योगिकी कंपनी में काम करने वाली 23 वर्षीया युवती अपने फ्लैट में मृत मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि पुलिस को युवती की हत्या किए जाने की आशंका है और उसने मृतका के मित्र की तलाश शुरू कर दी है, जो फरार है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अपराध का पता तब चला, जब आकांक्षा बिद्यासर के साथ रहने वाली उसकी मित्र सोमवार को फ्लैट लौटी और वहां उसे मृत पाया।

आकांक्षा की मित्र ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया, जो मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

आकांक्षा बिस्तर पर मृत पड़ी थी और उसके गले में दुपट्टा बंधा था।

जांच में खुलासा हुआ कि आकांक्षा का दोस्त अर्पित गुरिजला सोमवार को उससे मिलने आया था।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस को मामले में गुरिजला का हाथ होने का संदेह है, जो फरार है। अर्पित और आकांक्षा हैदराबाद में साथ काम करते थे। हाल में आकांक्षा बेंगलूरु आ गई थी।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download