बेंगलूरुः करगा जुलूस के दौरान कपूर में लगी आग, कई बाइक चपेट में आईं

धर्मराय स्वामी मंदिर में विशेष अनुष्ठान के दौरान हुई घटना

बेंगलूरुः करगा जुलूस के दौरान कपूर में लगी आग, कई बाइक चपेट में आईं

श्रद्धालुओं ने एनआर जंक्शन से लेकर मंदिर तक कई जगह कपूर का ढेर लगा रखा था

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बेंगलूरु के धर्मराय स्वामी मंदिर में विशेष अनुष्ठान के दौरान कई बाइकों में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि श्रद्धालुओं ने बड़ी मात्रा में कपूर का उपयोग किया था, जिसके बाद यह घटना हुई।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। 

जानकारी के अनुसार, द्रोपदी देवी को समर्पित करगा उत्सव के हिस्से के रूप में विशेष पूजा हो रही थी। बताया गया कि इस दौरान कपूर ने आग पकड़ ली और कुछ बाइक उसकी चपेट में आ गईं।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं ने एनआर जंक्शन से लेकर मंदिर तक कई जगह कपूर का ढेर लगा रखा था, जिसमें आग लग गई। 

बता दें कि देवी द्रोपदी को शक्ति का अवतार माना जाता है। करगा उत्सव चैत्र महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस उत्सव के तहत भव्य जुलूस भी निकाला जाता है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News