कर्नाटक सरकार रामनगर में बनाएगी भव्य राम मंदिर: बोम्मई

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोप्पल जिले में अंजनाद्री पहाड़ी के लिए बेहतर पर्यटक सुविधाएं तैयार की जाएंगी

कर्नाटक सरकार रामनगर में बनाएगी भव्य राम मंदिर: बोम्मई

अंजनाद्री पहाड़ी को भगवान हनुमान की जन्मभूमि माना जाता है

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के रामनगर जिले के रामदेवरा बेट्टा (पहाड़ी) पर एक 'भव्य' राम मंदिर बनाया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोप्पल जिले में अंजनाद्री पहाड़ी के लिए बेहतर पर्यटक सुविधाएं तैयार की जाएंगी और विभिन्न कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है।

अंजनाद्री पहाड़ी को भगवान हनुमान की जन्मभूमि माना जाता है।

बोम्मई ने भी कहा कि सरकार अगले दो साल में 1,000 करोड़ रुपए खर्च कर विभिन्न मंदिरों और मठों के लिए विकास एवं जीर्णोद्धार अभियान चलाएगी।

उनके पास वित्त विभाग भी है। उन्होंने विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश करते हुए कहा, रामनगर के रामदेवरा बेट्टा में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

रामनगर वोक्कालिगा बहुल पुराने मैसूरु क्षेत्र का हिस्सा है और माना जाता है कि यह भाजपा का गढ़ नहीं है। कर्नाटक में इस साल मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

रामनगर जिले के प्रभारी मंत्री सीएन अश्वत्थ नारायण ने पिछले साल दिसंबर में बोम्मई से आग्रह किया था कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर रामदेवरा बेट्टा में एक मंदिर के निर्माण के लिए एक विकास समिति गठित की जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि रामदेवरा बेट्टा को 'दक्षिण भारत के अयोध्या' के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय