महानतम फुटबॉलरों में शुमार पेले का 82 साल की उम्र में निधन

उनके एजेंट जोए फ्रैगा ने उनके निधन की पुष्टि की है

महानतम फुटबॉलरों में शुमार पेले का 82 साल की उम्र में निधन

फोटो: पेले के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से

साओ पाउलो/एपी। ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। सदी के सबसे बड़े फुटबॉलरों में शुमार पेले का 2021 से मलाशय के कैंसर का इलाज चल रहा था। वे कई बीमारियों के कारण पिछले महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

उनके एजेंट जोए फ्रैगा ने उनके निधन की पुष्टि की है। फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार पेले ने करीब दो दशक तक अपने प्रशंसकों का खेल के जरिए मनोरंजन किया।

वे ब्राजील को फुटबॉल के शिखर तक लेकर गए और साओ पाउलो की सड़कों से शुरू किए अपने सफर में इस खेल के ग्लोबल एम्बेसडेर भी बने।

पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्वकप जीता था। उन्होंने ब्राजील की तरफ से 77 गोल किए। उनके इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड की हाल में विश्वकप के दौरान नेमार ने बराबरी की थी।

पेले की रोसमेरी डोस रिस चोल्बी और असिरिया सेक्सास लेमोस से शादियों से पांच बच्चे और बिना शादी के दो बेटियां हैं। बाद में उन्होंने कारोबारी मार्शिया सिबेले ओकी से शादी कर ली थी।

खूबसूरत खेल के महानायक 

उनका हुनर फुटबॉल की किवदंतियों का हिस्सा है और उनके पैरों का जादू जब चलता था तो दुनिया मानो थम जाती थी। कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ने वाले खिलाड़ी बिरले ही होते हैं और फुटबॉल के जादूगर पेले के निधन के साथ मानों एक युग का अंत हो गया।

पेले पहले सांतोस क्लब के लिए और फिर ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए अपने खेल से विश्व फुटबॉल पर अपनी अमिट छाप छोड़ गए। उनकी कलात्मकता, हुनर और पैरों की जादूगरी के विरोधी भी मुरीद थे । उनके खेल में ब्राजील की सांबा शैली झलकती थी।

ब्राजील की पीली 10 नंबर की जर्सी में पेले की छवि फुटबॉल के चाहने वालों की यादों में हमेशा चस्पा रहेगी।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

केनरा बैंक ने वित्तीय परिणाम जारी किए, निवल लाभ में 18.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई केनरा बैंक ने वित्तीय परिणाम जारी किए, निवल लाभ में 18.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई
वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान 120 प्रतिशत की तुलना में प्रदत्त पूंजी पर 161 प्रतिशत लाभांश
भारत की विविधता: पित्रोदा के बयान पर बोले अन्नामलाई- यह कांग्रेस की ... को दर्शाता है
प्रज्ज्वल मामला: डीके शिवकुमार ने वीडियो के प्रसार के लिए इस नेता पर लगाया गंभीर आरोप
भारत की विविधता: सैम पित्रोदा के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?
'विरासत टैक्स' के बाद सैम पित्रोदा के बयान से शुरू हुआ एक और विवाद!
कांग्रेस पर मोदी ने साधा निशाना- 'अडानी, अंबानी को गाली देना बंद कर दिया, इनसे कितना धन मिला?'
पंजाब: सरहद पर मंडराया 'चीनी' ड्रोन, खोलकर देखा तो निकला ...!