गुजरात में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन की ओर बढ़ रही कांग्रेस!
इन चुनावों में कांग्रेस ने अपने समर्थकों को निराश ही किया
By News Desk
On
माना जा रहा था कि 2022 के चुनावों में यह भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है
गांधीनगर/दक्षिण भारत। गुजरात विधानसभा चुनाव मतगणना में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक नजर आ रहा है। यह पार्टी अभी सिर्फ 20 सीटों पर बढ़त लिए हुए है, जबकि भाजपा 149, आप 8, सपा 1 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने यहां 1960 से लेकर आज तक इतना निराशाजनक प्रदर्शन कभी नहीं किया। इस पार्टी ने 1990 में भी बहुत कमजोर प्रदर्शन किया था। तब उसे सिर्फ 33 सीटें मिली थीं।इसके बाद आगामी विधानसभा चुनावों में इसने अपने प्रदर्शन में सुधार किया। साल 2002 में प्रबल ध्रुवीकरण के बीच भी कांग्रेस ने 50 सीटें निकाल ली थीं। फिर 2007 में नौ सीटों की बढ़ोतरी करते हुए 59 सीटें जीतीं।
कांग्रेस ने 2017 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 77 सीटें जीत ली थीं। इससे माना जा रहा था कि आगामी यानी 2022 के चुनावों में यह भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। हालांकि इन चुनावों में कांग्रेस ने अपने समर्थकों को निराश ही किया।
About The Author
Related Posts
Latest News
23 Aug 2026 17:22:11
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page


