हिमाचल: भाजपा या कांग्रेस, कौन चल रहा आगे?

हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रही मतगणना

हिमाचल: भाजपा या कांग्रेस, कौन चल रहा आगे?

पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई

शिमला/भाषा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है।

Dakshin Bharat at Google News
वेबसाइट के मुताबिक, आगे चल रहे उम्मीदवारों में सराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, दरंग से भाजपा के पूरन चंद, जुब्बल कोटखाई से पूर्व मंत्री नरेंद्र बरगता के पुत्र चेतन बरगता, मंडी सदर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा और किन्नौर से विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी शामिल हैं।

हालांकि, टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरों के मुताबिक, हिमाचल में कांग्रेस 37 सीटों पर और भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपनी-अपनी पार्टी की दावा करते हुए कहा कि वह 68 में से 40 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा भी छाबड़ा स्थित अपने घर से रुझानों पर नजर रख रही हैं।

हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।

हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है। इन चुनावों में 76.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें 24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल हैं।

पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गणना आरंभ की गई।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए