कांग्रेस ने ख़ुद को गाली देने वाली पार्टी के रूप में स्थापित कर लिया: भाजपा

संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

कांग्रेस ने ख़ुद को गाली देने वाली पार्टी के रूप में स्थापित कर लिया: भाजपा

पात्रा ने कहा कि केजरीवाल झूठ को सच बनाने की कोशिश करते हैं

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता जिस प्रकार रह-रह कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भाषा और गालियों का प्रयोग कर रहे हैं, हर दिन टीवी में देखने को मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने अपनेआप को गाली देने वाली पार्टी के रूप में स्थापित कर लिया है।

Dakshin Bharat at Google News
पात्रा ने कहा कि इस तरह कांग्रेस के नेताओं ने मोदी को 'नीच, यमराज और क्या-क्या' नहीं कह दिया! इस तरह कांग्रेस के नेता 100 गाली पूरे कर चुके हैं। यह इनकी सोच को दर्शाता है।

पात्रा ने कहा कि कर्नाटक के कांग्रेस के एक दिग्गत नेता ने मोदी को भस्मासुर कहा है। इसी तरह अभी हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी को रावण कहा। सोनिया गांधी ने तो मोदी को मौत का सौदागर तक कह डाला था।

पात्रा ने कहा कि ऐसे में गुजरात और देश की जनता से हम आह्वान करते हैं कि वह लोकतंत्र रूपी चक्र धारण करके ऐसी कांग्रेस पार्टी का लोकतांत्रिक रूप से समापन करे।

पात्रा ने कहा कि इसी प्रकार अरविंद केजरीवाल झूठ को सच बनाने की कोशिश करते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को क्लीनचिट मिल गई है। और जो एक्साइज पॉलिसी में घोटाला हुआ है, वह कोई घोटाला नहीं है, लेकिन ये बचने वाले नहीं हैं।

पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया से लेकर कई आरोपियों ने इस मामले में दर्जनों बार मोबाइल बदले हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या आम आदमी इतना जल्दी-जल्दी मोबाइल बदलता है? 

पात्रा ने आरोप लगाया कि सिसोदिया का एक्साइज पॉलिसी घोटाले में बहुत बड़ा हाथ है, जांच चल रही है, कोई भी उन्हें बचा नहीं सकता है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है