महाराष्ट्र: फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढहने से कई यात्री पटरियों पर गिरे
बल्लारशाह रेलवे स्टेशन की घटना
आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है
चंद्रपुर/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार, यहां बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। इससे कई यात्री नीचे गिर गए।
बताया गया है कि इसकी ऊंचाई करीब 60 फीट थी। अचानक हादसे से यहां अफरा-तफरी मच गई। साठ फीट से सीधे रेल की पटरियों पर गिरने से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्री इस फुट ओवर ब्रिज से आवाजाही कर रहे थे कि अचानक इसका एक हिस्सा ढह गया। इससे 20 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, आठ लोगों की हालत गंभीर है।
ये यात्री ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म सं. 1 से प्लेटफॉर्म सं. 4 की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुल का एक हिस्सा टूट गया। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ। अचानक पुल का हिस्सा ढहने से यहां चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर रेलवे अधिकारियों की आलोचना की जा रही है, क्योंकि समय रहते पुल की ओर ध्यान नहीं दिया गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List