खाटू श्यामजी मंदिर के पट आगामी आदेश तक बंद

खाटू श्यामजी मंदिर के पट आगामी आदेश तक बंद

यह फैसला मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुगम बनाने के लिए लिया गया है


खाटू श्यामजी/दक्षिण भारत। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल खाटू श्यामजी में बाबा श्याम मंदिर के पट बंद करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में श्याम मंदिर कमेटी ने बाबा के भक्तों से अपील की है कि वे पट खुलने के बाद ही दर्शन के लिए आएं, जिसकी सूचना बाद में दे दी जाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
इसके अनुसार, यह फैसला मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुगम बनाने के लिए लिया गया है। इसके तहत रविवार रात 10 बजे से मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। ये पट आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। 

बता दें कि फाल्गुन में बाबा का लक्खी मेला भरता है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कोरोना से राहत के बाद माना जा रहा है कि इस बार फाल्गुन मेले में अधिक संख्या में श्रद्धालु आ सकते हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए व्यवस्था करना जरूरी है। वहीं, इस साल अगस्त में भगदड़ मची थी, जिसमें कुछ श्रद्धालुओं की जान चली गई थी।

कमेटी ने क्या कहा?

कमेटी ने उक्त सूचना के बारे में कहा, 'सभी श्याम-भक्तों को सूचित किया जाता है कि भक्तों के लिए सुलभ एवं सुगम दर्शन व्यवस्था करने हेतु 13.11.2022 को रात्रि 10 बजे से श्रीश्याम मंदिर, खाटू श्यामजी को आगामी आदेशों तक आम दर्शनार्थ पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है। अत: सभी श्याम भक्तों से निवेदन है कि आगामी आदेशों के उपरांत ही श्याम बाबा के दर्शन हेतु पधारें। कृपया व्यवस्थाओं में सहयोग करें।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात