भारतीय क्रिकेट टीम की सुपरफैन ‘क्रिकेट दादी’ का निधन

भारतीय क्रिकेट टीम की सुपरफैन ‘क्रिकेट दादी’ का निधन

चारूलता पटेल

नई दिल्ली/भाषा। विश्व कप के दौरान सुर्खियों में रही भारतीय क्रिकेट टीम की ‘सुपर फैन’ चारूलता पटेल का बढ़ती उम्र की तकलीफों के कारण निधन हो गया। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ‘क्रिकेट दादी’ के अनुसार 87 वर्ष की पटेल ने सोमवार को आखिरी सांस ली।

Dakshin Bharat at Google News
पोस्ट में लिखा था, ‘भरे मन से यह सूचित करते हैं कि हमारी खूबसूरत दादी ने 13 जनवरी शाम साढ़े पांच बजे आखिरी सांस ली।’

इसमें कहा गया, ‘हमारी दादी काफी जिंदादिल थीं और अलग ही थीं। हम सभी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने पिछले साल खास महसूस कराया। उन्हें बहुत अच्छा लगा।’

इंग्लैंड में पिछले साल दो जुलाई को भारत और बांग्लादेश का मैच देखने व्हीलचेयर पर आईं पटेल ने सभी का ध्यान खींचा था। उनका उत्साह देखकर विराट कोहली और रोहित शर्मा व्यक्तिगत तौर पर उन्हें धन्यवाद देने गए थे।

बीसीसीआई ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, टीम इंडिया की सुपरफैन चारूलता पटेलजी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। खेल के लिए उनका जुनून हमारी प्रेरणा बना रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!