श्रीलंका ने प्रदूषण के बहाने विराट को तिहरे शतक से रोका
श्रीलंका ने प्रदूषण के बहाने विराट को तिहरे शतक से रोका
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में दूसरे दिन रविवार को जहां भारतीय कप्तान विराट कोहली (२४३) का रिकॉर्डतो़ड छठा दोहरा शतक देखने को मिला तो वहीं श्रीलंकाई खिलाि़डयों ने दूसरे सत्र में बार बार दिल्ली के प्रदूषण को लेकर आपत्ति उठाते हुए अचानक से विवाद पैदा कर दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरे सत्र में श्रीलंकाई खिलाि़डयों के प्रदूषण के कारण बार-बार खेल रोके जाने से तंग आकर भारत की पहली पारी सात विकेेट पर ५३६ रन पर घोषित कर दी। श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ४४.३ ओवर में तीन विकेट पर १३१ रन बना लिए हैं और वह अभी भारत के स्कोर से ४०५ रन पीछे है। प्रदूषण की बात उठाकर दूसरे सत्र में तीन-चार बार खेल रूकवाने वाली श्रीलंकाई टीम को उसकी पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा जब दिमुथ करूणारत्ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। पारी के छठे ओवर में इशांत शर्मा ने धनंजय डी सिल्वा (१) को पगबाधा कर दिया। श्रीलंका का दूसरा विकेट १४ के स्कोर गिर गया। दिलरुवान परेरा (४२) और एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद ५७) ने तीसरे विकेट के लिए ६१ रन की साझेदारी की। परेरा को लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने पगबाधा किया। मैथ्यूज ने इसके बाद कप्तान दिनेश चांडीमल के साथ शेष खेल सुरक्षित निकाल लिया। मैथ्यूज ने आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर लगातार दो छक्के मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट और शिखर धवन ने स्लीप में दो आसान कैच टपकाए वरना श्रीलंका की हालत और ज्यादा खराब हो सकती थी। स्टंप्स के समय मैथ्यूज आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से ५७ और चांडीमल तीन चौकों के सहारे २५ रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों ने चौथे विकेट की नाबाद साझेदारी में ५६ रन जो़ड दिए। मैच का दूसरा दिन ब़डा ही दिलचस्प रहा। पहले और आखिरी सत्र में प्रदूषण की कोई शिकायत नहीं हुई लेकिन दूसरे सत्र में सात श्रीलंकाई खिला़डी मास्क पहनकर मैदान में उतरे और उन्होंने तीन-चार बार प्रदूषण को लेकर अपनी परेशानी बताते हुए मैच रूकवाया। इसी चक्कर में भारतीय कप्तान विराट की एकाग्रता भंग हुई और वह २४३ रन बनाकर पगबाधा हो गए। वरना वह जिस तरह से खेल रहे उससे अपना तिहरा शतक पूरा कर सकते थे। विराट ने न केवल अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया बल्कि कोटला मैदान पर ६२ साल पुराना न्यूजीलैंड के बर्ट सटक्लिफ का नाबाद २३० रन का रिकॉर्ड भी तो़ड दिया। विराट ने भारतीय पारी घोषित करने के बाद चायकाल तक के खेल और दिन के बाकी खेल में यह साबित करने की कोशिश की कि प्रदूषण उतनी ब़डी समस्या नहीं है जितना कि श्रीलंकाई खिलाि़डयों ने इसे बना दिया। जो श्रीलंकाई खिला़डी क्षेत्ररक्षण करते समय बार-बार हांफते नजर आ रहे थे वही खिलाि़डयों को बल्लेबाजी के समय कोई परेशानी नहीं हुई। विराट के तिहरे शतक के लिए मौजूद दर्शकों ने उनके आउट होने के बाद श्रीलंकाई खिलाि़डयों की काफी हूटिंग भी की। कप्तान विराट कोहली (२४३) के विश्व रिकॉर्ड दोहरे शतक की बदौलत भारत लंच तक ५०० का स्कोर बना चुका था। लंच के बाद जब खेल शुरु हुआ तो करीब एक घंटे बाद ही श्रीलंकाई खिलाि़डयों ने प्रदूषण को लेकर बार बार शिकायत करने शुरु की जिससे खेल रूकता रहा। श्रीलंकाई खिलाि़डयों की पहली बार शिकायत पर प्रदूषण के कारण करीब २० मिनट तक खेल रूका रहा। श्रीलंका के पांच-छह खिला़डी लंच के बाद बकायदा मास्क पहनकर मैदान में उतरे थे। खेल जब शुरु हुआ तो थो़डी देर बाद फिर श्रीलंकाई खिला़डी प्रदूषण को लेकर अंपायर के पास पहुंच गए। फिर कुछ देर के लिए खेल रूक गया। भारतीय ड्रेसिंग रूम में बैठे टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री श्रीलंकाई खिलाि़डयों के इस रवैये से बेहद नाराज दिखाई दे रहे थे। खेल एक बार फिर शुरु हुआ लेकिन चंद गेंदों बाद ही दोबारा खेल रोक देना प़डा। आखिर विराट ने ड्रेसिंग रूम से पारी घोषित करने का इशारा करते हुए हाथों से दिखाया कि टीम अब गेंदबाजी करने को तैयार है। इस तरह भारत की पहली पारी १२७.५ ओवर में सात विकेट पर ५३६ के स्कोर पर घोषित हो गई। विराट ने २८७ गेदों पर २५ चौकों की मदद से २४३ रन की रिकॉर्डतो़ड पारी खेली। विराट का इस सीरीज में यह लगातार दूसरा दोहरा शतक और ओवरआल छठा दोहरा शतक था। विराट ने इसके साथ ही कप्तान के रूप में छह दोहरे शतक बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है।भारत ने सुबह कल के चार विकेट पर ३७१ रन सो आगे खेलना शुरु किया। विराट ने १५६ और रोहित शर्मा ने छह रन से भारतीय पारी को आगे ब़ढाया। श्रीलंका ने छह ओवर बाद दूसरी गेंद ले ली। विराट ने दूसरी नई गेंद पर सुरंगा लकमल का स्वागत चौका मारकर किया और इसके साथ ही भारत के ४०० रन पूरे कर दिए। विराट और रोहित ने सुबह के पहले घंटे में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और पहले घंटे में ७१ रन जो़ड डाले। रोहित ने करारे तेवर दिखाए और चाइनामैन गेंदबाज लक्षण संदकण की गेंद पर शानदार छक्का मारा। विराट जब १९५ रन पर थे तो आफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने उनके खिलाफ पगबाधा के लिए रेफरल लिया लेकिन श्रीलंका का रेफरल बेकार गया। कुछ देर बाद विराट ने दो रन लेकर अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। उन्होंने २०० रन के लिए ३४९ मिनट क्रीज पर गुजारे और २३८ गेंदों में २० चौके लगाए। दूसरी तरफ रोहित ने अपने ५० रन १०९ मिनट में ८८ गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से पूरे कर लिए। रोहित ने चौका मारकर भारत के ५०० रन भी पूरे किए। लेकिन अगली ही गेंद पर वह विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों लपके गए। रोहित का विकेट भी संदकण ने लिया। लंच से पहले के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित का विकेट गिरने के साथ ही लंच भी हो गया। रोहित ने १०२ गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से ६५ रन बनाए। लंच के समय कप्तान विराट २६६ गेंदों में २३ चौकों के सहारे २२५ रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत ने सुबह दो घंटे के खेल में १२९ रन जो़डे।लंच के बाद खेल सुचारू रूप से चल रहा था कि तभी कुछ देर बाद श्रीलंकाई खिला़डी ने प्रदूषण को लेकर आपत्ति उठानी शुरु कर दी। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, दिलरुवान परेरा, धनंजय डी सिल्वा औ सुरंगा लकमल मास्क पहनकर मैदान पर उतरे थे। प्रदूषण को लेकर जब पहली बार करीब २० मिनट तक खेल रुका तो फिर खेल शुरु होने के बाद पहली ही गेंद पर रविचंद्रन अश्विन लाहिरू गमागे की गेंद पर परेरा को कैच थमा बैठे। अश्विन ने चार रन बनाए। श्रीलंकाई खिलाि़डयों की प्रदूषण पर बार बार आपत्ति के चलते कप्तान विराट भी अपनी एकाग्रता खो बैठे और संदकण की गेंद पर पगबाधा हो गए। हालांकि विराट ने रेफरल लिया लेकिन गेंद लेग स्टंप्स को हिट कर रही थी। विराट ने पवेलियन लौटते समय अपना बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। विराट ४३० मिनट क्रीज पर रहे। उन्होंने २८७ गेंदों का सामना किया और २४३ रन में २५ चौके लगाए। विराट जिस तरह खेल रहे थे उससे वह आज तिहरे शतक के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रहे थे। लेकिन एकाग्रता टूटना उनके लिए भारी प़ड गया। कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी श्रीलंकाई खिलाि़डयों के इस रवैये पर नाराजगी जताई। अश्विन का विकेट पर ५१९ के स्कोर पर और विराट का विकेट ५२३ रन के स्कोर पर गिरा। इसके जब भारत का स्कोर ५३६ रन था तो फिर श्रीलंकाई खिलाि़डयों ने प्रदूषण मुद्दा उठाया और इस बार विराट ने पारी ही घोषित कर दी। रिद्धिमान साहा नौ और रवींद्र जडेजा नाबाद पांच रन पर लौटे। श्रीलंका की तरफ से संदकण ने ३३.५ ओवर में १६७ रन देकर चार विकेट, गमागे ने २५.३ ओवर में ९५ रन पर दो विकेट और परेरा ने ३१.१ ओवर में १४५ रन पर एक विकेट लिया।


