शिव थापा और मनोज ने जीते स्वर्ण

शिव थापा और मनोज ने जीते स्वर्ण

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजों ने चेक गणराज्य में ४८वीं ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (६० किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (६९ किग्रा), अमित फंगल (५२ किग्रा), गौरव विधू़डी (५६ किग्रा) और सतीश कुमार (९१ किग्रा से अधिक) ने शनिवार रात अपने अपने फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करके स्वर्ण पदक जीते। कविंदर बिष्ट (५२ किग्रा) और मनीष पंवार (८१ किग्रा) को रजत पदक से संतोष करना प़डा। इससे सुमित सांगवान ने सेमीफाइनल में हारने के कारण कांस्य पदक हासिल किया था। अमित और कविंदर दोनों ही फाइनल में आमने सामने थे। इन दोनों में अमित लाइट फ्लाईवेट (४९ किग्रा) में खेलता है लेकिन इस प्रतियोगिता में वह फ्लाईवेट में उतरे। उन्होंने कविंदर को ३-२ से हराया। इसके बाद गौरव ने पोलैंड के इवानाउ जारोस्लाव को आसानी से ५-० से शिकस्त दी। हाल में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले थापा ने स्लोवाकिया के फिलिप मेसजारोस पर शुरू से दबदबा बनाए रखा और ५-० से जीत दर्ज की जो जर्मनी के हैम्बर्ग में अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले उनके लिए मनोबल ब़ढाने वाली जीत है। हैम्बर्ग जाने की तैयारियों में लगे एक अन्य मुक्केबाज मनोज ने भी स्थानीय मुक्केबाज डेविड कोटरच को ५-० से पराजित किया। सतीश कुमार को हालांकि स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए जर्मनी के मैक्स केलर की क़डी चुनौती का सामना करना प़डा। मनीष जर्मनी के इब्रागिम बाजुएव से हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना प़डा। इस टूर्नामेंट से भारतीय मुक्केबाजों ने २५ अगस्त से दो सितंबर के बीच होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले एक पखवा़डे तक चला अभ्यास और प्रतियोगिता दौरा भी समाप्त हो गया। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले मुक्केबाजों में अमित, कविंदर, गौरव, शिव थापा, मनोज, सुमित और सतीश विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा विकास कृष्ण (७५ किग्रा) भी विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे लेकिन उन्होंने इस दौरे पर जाने के बजाय पुणे में अभ्यास करने को तरजीह द

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता की नहीं, सेवा और संकल्प की राजनीति करता है: नितिन नबीन भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता की नहीं, सेवा और संकल्प की राजनीति करता है: नितिन नबीन
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन...
नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
जांच के बाद डीजीपी रामचंद्र राव को बर्खास्त कर सकते हैं: परमेश्वर
सबरीमाला सोना मामला: ईडी ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मारे छापे
इतिहास न भूलें, एकजुट रहें
सिद्दरामय्या और मैंने चर्चा की है, हर चीज़ के लिए समय होता है: डीके शिवकुमार
एसआईआर: उच्चतम न्यायालय ने प. बंगाल में इन लोगों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया