नडाल का ‘परफेक्ट 10’

नडाल का ‘परफेक्ट 10’

पेरिस। लाल बजरी के बेताज बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने विध्वंसक प्रदर्शन करते हुए स्विटजरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका को रविवार को एकतरफा अंदाज में ६-२, ६-३, ६-१ से पराजित कर फ्रेंच ओपन में १०वीं बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। नडाल किसी ग्रैंड स्लैम खिताब को १०वीं बार जीतने वाले दुनिया के पहले खिला़डी बन गए हैं। नडाल के कैरियर का यह १५ वां ग्रैंड स्लैम खिताब है और वह सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की ऑलटाइम सूची में अमेरिका के पीट सम्प्रास को पीछे छो़डकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। नडाल से आगे अब सिर्फ रोजर फेडरर हैं जिनके नाम १८ ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download