पढ़िए उस शहर की कहानी जो राम को मानता है राजा, पुलिस देती है रोज सलामी

पढ़िए उस शहर की कहानी जो राम को मानता है राजा, पुलिस देती है रोज सलामी

Lord Rama

ओरछा। संसार में राजा तो अनेक हुए हैं, परंतु आदर्श राजा और आदर्श राज्य की जब बात आती है तो एक ही नाम हमारी जुबां पर आता है, वो है – राम। सबके लिए न्याय और सबका कल्याण, इसी सिद्धांत का ही तो पालन करते थे राजा राम।

जब श्रीराम वनवास चले गए तो भ्राता भरत स्वयं सिंहासन पर नहीं बैठे, बल्कि उनकी खड़ाऊ सिंहासन पर रखकर प्रतीक्षा करने लगे। उन्होंने राम को ही राजा स्वीकार किया। क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में भी एक शहर ऐसा है जो राम को अपना राजा मानता है! यही नहीं, वहां भगवान राम को राजा के समान ही पुलिस द्वारा सलामी पेश की जाती है।

इस शहर का नाम ओरछा है जो मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में है। यहां के लोग आज भी राम को ही अपना राजा मानते हैं। शहर में भगवान राम का एक प्राचीन मंदिर स्थित है, जहां हर रोज भव्य आरती होती है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस शहर में करीब 400 साल पहले भगवान राम की मूर्ति का राजा के समान ही राज्याभिषेक किया गया था। तब से राम को ही इस नगर का राजा मानने की परंपरा चली आ रही है।

उन्हें किसी राजा के समान गार्ड आॅफ आॅनर पेश किया जाता है। इस दौरान यहां का नजारा बेहद खास होता है। इंटरनेट पर ओरछा राम के शहर के नाम से मशहूर हो चुका है। श्रद्धालु बताते हैं कि यहां मधुकर शाह नामक राजा शासन करते थे। वे राम के अनन्य भक्त थे। साथ ही भरत से भी बहुत प्रभावित थे। उन्होंने भरत के आदर्शों पर चलते हुए पूरा राजपाट राम के नाम लिख दिया।

कहते हैं कि मधुकर शाह की पत्नी राम की भक्त थीं। एक दिन हास्य में ही मधुकर शाह ने उन्हें चुनौती दे डाली कि ​वे अपने आराध्य को अयोध्या से यहां ओरछा क्यों नहीं लेकर आ जातीं। इसके बाद रानी अयोध्या गईं। माना जाता है कि वहां उन्हें भगवान के बालरूप के दर्शन हुए। वे एक प्रतिमा लेकर आईं, जिसकी यहां स्थापना की गई।

अब मधुकर शाह ने भगवान राम के सम्मान में अपना पूरा शासन उन्हें ही सौंप दिया। वे सिर्फ एक सेवक की हैसियत से राजकीय दायित्वों का निर्वहन करते। हर रोज भगवान राम को सैनिक सलामी देते। तब की वह परंपरा आज तक जारी है और ओरछावासी राम को अपना राजा समझते हैं।

पढ़ना न भूलें:

– ये है मां सरस्वती का वो रूप जिसकी सदियों से पूजा कर रहा है जापान
– अंग्रेज अधिकारी ने तोड़ा था यह शिवलिंग और तुरंत हो गई उसकी मौत!

Google News
Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया
Photo: samgpitroda Instagram Video
पित्रोदा के बयान पर तेजस्वी सूर्या की कड़ी प्रतिक्रिया- 'टुकड़े-टुकड़े' मानसिकता को उजागर करता है
बेंगलूरु: नए फैशन कलेक्शन के साथ आ रही है हाई लाइफ प्रदर्शनी
केनरा बैंक ने वित्तीय परिणाम जारी किए, निवल लाभ में 18.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई
भारत की विविधता: पित्रोदा के बयान पर बोले अन्नामलाई- यह कांग्रेस की ... को दर्शाता है
प्रज्ज्वल मामला: डीके शिवकुमार ने वीडियो के प्रसार के लिए इस नेता पर लगाया गंभीर आरोप
भारत की विविधता: सैम पित्रोदा के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?