देखिए रामसेतु जैसा एक और पुल जो 2 घंटे दर्शन देकर हो जाता है नजरों से ओझल

देखिए रामसेतु जैसा एक और पुल जो 2 घंटे दर्शन देकर हो जाता है नजरों से ओझल

Ram Setu

पेरिस। कुदरत के रहस्य मनुष्य को चकित कर देते हैं। वह चाहता है कि एक ही जन्म में सब रहस्यों को समझ ले, परंतु यह अब तक संभव नहीं हो पाया है। आपने लंका विजय से पूर्व भगवान राम द्वारा रामसेतु निर्माण की कथा तो जरूर सुनी होगी। मान्यता है​ कि उसी का उपयोग कर राम और उनकी सेना ने लंका पर चढ़ाई की थी। आज भी उसके प्रमाणों का दावा किया जाता है। हिंदू धर्म में रामसेतु को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आज इसका ज्यादातर हिस्सा पानी में डूबा हुआ है।

हमारे देश से बहुत दूर यूरोप में भी ऐसा ही एक पुल है। उससे रामायण का तो कोई संबंध नहीं है, परंतु उसके साथ कुछ ऐसी खूबियां जुड़ गई हैं कि उसे देखने के लिए कई देशों से लोग आते हैं। वास्तव में यह एक मार्ग है, जिसे लोगों की सहूलियत के लिए पुल का आकार दे दिया गया है। जल में इसकी स्थिति इस प्रकार है कि इसे आप सिर्फ दो घंटे ही देख सकते हैं।

passage du gois france

फ्रांस के इस विचित्र स्थान का नाम पैसेज डू गोइस है। इसका नाम बहुत सोच-समझकर रखा गया है। इस नाम का मतलब होता है भीगे हुए जूतों के साथ रास्ता पार करना। इस पुल पर जो भी शख्स आता-जाता है, उस पर यह बात सौ फीसद लागू होती है, क्योंकि जब कोई इसका इस्तेमाल करेगा, उसके जूते भीग जाएंगे। यह पुल उस दौरान भी पानी में डूबा रहता है।

पुल से हर कोई हर वक्त नहीं आ सकता। सिर्फ दो घंटे बाहर निकलने के बाद बाकी समय यह पुल पानी में डूबा रहता है। पानी से भी यह पूरी तरह बाहर नहीं आता। यह सब ज्वार-भाटा की शक्ति के कारण होता है। इनकी वजह से पुल पानी से थोड़ा बाहर आता है। करीब दो घंटे बाद यहां जलस्तर बढ़ने लगता है और देखते ही देखते यह पूरी तरह जलसमाधि ले लेता है।

अतीत में काफी लोगों की यहां जान जा चुकी है। उन्होंने विज्ञान के नियमों को समझे बिना पुल पार करने की कोशिश की। रास्ते में अचानक जलस्तर बढ़ा और वे अथाह जलराशि में समा गए। आज यह पर्यटन का प्रमुख आकर्षण केंद्र है, परंतु इसे देखते समय सावधानी की बहुत जरूरत है।

पढ़ना न भूलें:

. इस अदालत में बजरंगबली करते हैं इंसाफ, झूठ बोलने से डरते हैं लोग
. घर में बनाएं पूजनस्थल तो कभी न करें ये 4 गलतियां, इनसे होता है अनिष्ट
. शिवलिंग जिस पर हर 12 साल में गिरती है बिजली, टुकड़े-टुकड़े होकर फिर जुड़ जाता है!

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर आपकी संपत्ति अपने खास वोटबैंक में बांट देगी: मोदी कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर आपकी संपत्ति अपने खास वोटबैंक में बांट देगी: मोदी
प्रधानमंत्री ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी!
सूरत: कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म खारिज होने से निर्विरोध जीती थी भाजपा, पार्टी ने उठाया बड़ा कदम!
दिग्विजय पर शाह का हमला- राजगढ़ वालों को राजनीति से इनकी परमानेंट विदाई करनी है
देश के लोगों से छीनना, उन्हें तरसाकर रखना इंडि गठबंधन वालों का मकसद है: मोदी
मोदी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया: शाह
तृणकां घुसपैठियों को बसाती है, कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोटबैंक को बांटने की बात कर रही है: मोदी
उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से डाले गए वोटों का वीवीपैट से क्रॉस-सत्यापन की मांग वाली याचिका खारिज की