करण जौहर की इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट

करण जौहर की इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट

करण जौहर की इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट

फोटो स्रोत: आलिया भट्ट इंस्टाग्राम अकाउंट।

मुंबई/भाषा। फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

करण जौहर ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। जौहर ने आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था।

निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘एक बार फिर कैमरे के पीछे आने को उत्साहित हूं…वह भी जब मेरे पसंदीदा कलाकार कैमरे के सामने होंगे। पेश कर रहा हूं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है।’

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 2022 में रिलीज होगी। आलिया भट्ट (28) ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा, ‘मेरे पसंदीदा लोगों के साथ एक असाधारण प्रेम कहानी।’ वहीं, रणवीर सिंह ने लिखा ‘खास दिन पर खास घोषणा।’ सिंह का आज 36वां जन्मदिन है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा
Photo: IndianNationalCongress FB page
पहले आतंकी हमला होने पर कांग्रेस सरकार दुनियाभर में रोती थी, आज पाक रो रहा है: मोदी
जद (एस) के दर्जनभर विधायकों के पार्टी छोड़ने संबंधी कयासों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?
कांग्रेस को एक और झटका, इस सीट से उम्मीदवार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से कर दिया इन्कार!
दिल्ली की 200 स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उठाया बड़ा कदम
ईडी ने यूट्यूबर एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया
रणनीति या मजबूरी?