अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में सनी लियोनी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में सनी लियोनी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में सनी लियोनी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

सनी लियोनी। फोटो स्रोत: इंस्टाग्राम अकाउंट।

कोच्चि/भाषा। केरल उच्च न्यायालय ने कथित धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी अभिनेत्री सनी लियोनी को केरल पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर बुधवार को रोक लगा दी।

Dakshin Bharat at Google News
उल्लेखनीय है कि एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि लियोनी वर्ष 2019 में यहां आयोजित कार्यक्रम में आने के लिए 29 लाख रुपए लेने के बावजूद कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं।

न्यायमूर्ति अशोक मेनन ने लियोनी उर्फ करणजीत कौर वोहरा, उनके पति डेनियल वेबर एवं अन्य व्यक्ति की अग्रिम जमानत याचिका पर यह अंतरिम आदेश सुनाया।

अदालत ने अपराध शाखा को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ताओं को तब तक गिरफ्तार नहीं करे जब तक उन्हें भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-41(ए) (पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस) के तहत नोटिस नहीं दिया जाए।

अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली और शियाज को नोटिस जारी किया। उसी ने शिकायत दर्ज कराई है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download