अभिनेता आमिर खान कोरोना वायरस से संक्रमित

अभिनेता आमिर खान कोरोना वायरस से संक्रमित

अभिनेता आमिर खान कोरोना वायरस से संक्रमित

अपनी बेटी इरा खान के साथ अभिनेता आमिर खान। फोटो स्रोत: इरा खान इंस्टाग्राम अकाउंट।

मुंबई/दक्षिण भारत। अभिनेता आमिर खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बताया गया है कि वे घर में ‘पृथक-वास’ में हैं। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आमिर खान की सेहत ठीक है। उन्होंने ऐसे लोगों को कोरोना की जांच कराने के लिए कहा है जो हाल में उनके संपर्क में आए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
यहां एक बयान में प्रवक्ता ने कहा कि ‘आमिर खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वे घर में पृथक-वास में हैं, सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और फिलहाल ठीक हैं।’

इसी बयान में बताया गया है कि ‘हाल में उनके संपर्क में आए लोगों को सावधानी के तौर पर अपनी जांच करानी चाहिए। आपकी चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’

आमिर के कोरोन संक्रमित होने की खबर के बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि हाल में कोरोना के मामलों में अचानक तेजी देखी गई है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!