अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू संग करेंगी शादी

अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू संग करेंगी शादी

अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू संग करेंगी शादी

अभिनेत्री काजल अग्रवाल

मुंबई/भाषा। अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह एक निजी समारोह में 30 अक्टूबर को व्यवसायी गौतम किचलू के साथ शादी करेंगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में होने वाले विवाह समारोह में परिवार के सदस्य शामिल होंगे।

Dakshin Bharat at Google News
काजल अग्रवाल ने कहा, ‘मुझे यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में हमारे परिवार के लोगों की बीच एक निजी समारोह में शादी कर रही हूं।’

काजल अग्रवाल ने एक बयान में कहा, ‘इस महामारी ने निश्चित रूप से हमारी खुशियों को प्रभावित किया है, लेकिन हम अपने जीवन को एक साथ शुरू करने को लेकर काफी रोमांचित हैं, और हमें पता है कि आप भी हमारे साथ खुश हैं।’ काजल (35) ने अपने प्रशंसकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download