जापान में अक्टूबर में रिलीज होगी ‘गली बॉय’
On
जापान में अक्टूबर में रिलीज होगी ‘गली बॉय’
मुंबई/भाषा। फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ अक्टूबर में जापान में दस्तक देगी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म को समीक्षकों ने भी काफी सराहा था।
रणवीर सिंह ने एक बयान में कहा कि मैं बहुत खुश हूं, यह बहुत गर्व की बात है कि ‘गली बॉय’ जापान में रिलीज हो रही है। मैं कभी जापान नहीं गया लेकिन इस महान देश के बारे में सुना है। मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन वहां जाऊंगा।रणवीर ने कहा कि फिल्म का जापान में रिलीज होना उसमें काम करने वाले हर एक शख्स के लिए गर्व की बात है।
Tags:
About The Author
Latest News
09 Jun 2026 17:00:22
Photo: JahangirKhanTMC FB Page


