ईशा देओल और भरत तख्तानी के घर आई नन्ही परी
On
ईशा देओल और भरत तख्तानी के घर आई नन्ही परी
मुंबई/भाषा। अदाकारा ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के घर बेटी ने जन्म लिया है। दंपती 10 जून को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले भी उनकी एक बेटी राध्या है, जिसका जन्म 23 अक्टूबर 2017 को हुआ था।
ईशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे घर में स्वागत है… मिराया तख्तानी। 10 जून, 2019 को इस दुनिया में आई। भगवान का शुक्रिया।उन्होंने राध्या की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मैं बड़ी बहन बन गई हूं। फिल्म जगत की चर्चित हस्तियों धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने जून 2012 में भरत तख्तानी से शादी की थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Aug 2026 09:20:38
परिवार, समाज और सरकार - तीनों को प्रयास करने होंगे


