कपिल ने सुनाया किस्सा: जब बिन बुलाए मेहमान बन शादी में उड़ाई दावत और पकड़े गए

कपिल ने सुनाया किस्सा: जब बिन बुलाए मेहमान बन शादी में उड़ाई दावत और पकड़े गए

kapil sharma

मुंबई। इन दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हैं। वे 12 दिसंबर को अपनी महिला मित्र गिन्नी के साथ जालंधर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी से पहले उन्होंने अपनी ज़िंदगी की एक रोचक घटना का खुलासा किया है, जिसका संबंध भी शादी से है। हालांकि यह शादी किसी और की थी। कपिल ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वे दोस्तों के साथ बिन बुलाए मेहमान की तरह शादियों में जाते और वहां दावतें उड़ाकर आते।

Dakshin Bharat at Google News
कपिल शर्मा ‘इंडियन आइडल 10’ के शो में पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कई मजेदार बातें बताईं। उन्होंने बताया कि किस तरह वे अपने दोस्तों के साथ शादियों में चले जाते। उनके पास कोई निमंत्रण पत्र नहीं होता था लेकिन वे दावतों का स्वाद लेने वहां पहुंच जाते थे। शादियों के मौसम में ऐसा अक्सर होता था और कपिल अपने दोस्तों संग दावतों पर जाते।

​कपिल ने बताया कि एक बार किसी शख्स ने उन्हें पकड़ भी लिया था। उस समय स्थिति को संभालते हुए उनके एक दोस्त ने बनावटी कहानी सुनाई कि कॉलेज के मेस में खाना खत्म हो गया। ऐसे में उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था और उन्हें मजबूरी में यहां आना पड़ा। यह बात सुनकर उस शख्स ने उन्हें खाना खाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने खाना खाया।

कपिल ने कहा कि उस रोज उन्होंने दोबारा खाना खाया, क्योंकि वे पहले भरपेट खा चुके थे। उसके बाद पकड़े गए थे। फिर उन पर डांस के लिए जोर डाला गया। इसलिए वे सब खूब नाचे। कपिल ने बताया कि वो अनुभव वे कभी नहीं भूल पाए। कपिल शर्मा के इस अनुभव पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए। उनके फेसबुक पेज पर लोगों ने खुद की जिंदगी के किस्से सुनाए हैं कि किस तरह वे भी बिन बुलाए मेहमान की तरह दावत में गए, वहां खाना खाया और बाद में पकड़े गए।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download