चलती ट्रेन में महिलाओं ने किया गरबा, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा यह वीडियो

चलती ट्रेन में महिलाओं ने किया गरबा, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा यह वीडियो

garba in mumbai local train

मुंबई। पूरे नवरात्र में गरबा की धूम रही है। आपने भी इससे जुड़े कई वीडियो देखे होंगे। अब सोशल मीडिया पर गरबा का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें महिलाएं चलती ट्रेन में गरबा कर रही हैं। यह वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन के लेडीज कंपार्टमेंट का है। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर आया तो खूब देखा गया।

रेल मंत्री पीयूष गोयल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इसे पोस्ट किया गया। यूजर्स ने वीडियो को लेकर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने जवाब में गरबा के ही दूसरे वीडियो पोस्ट कर दिए।

हालांकि कुछ लोगों ने ट्रेन में गरबा पर सवाल भी उठाए लेकिन दूसरे यूजर्स ने कहा कि ऐसा रोज नहीं होता। त्योहार के माहौल में साल में कभी-कभार इस किस्म के गरबा से किसी को दिक्कत नहीं होती, बल्कि लोगों का मनोरंजन ही होता है। यहां देखिए वह वीडियो:

ये भी पढ़िए:
– देर रात गरबा में थे मग्न, अचानक आया मगरमच्छ तो मच गई भगदड़
– पाक का फैसला: छह साल की जैनब को मिला इनसाफ, दुष्कर्म और हत्या के दोषी को नौ माह में दे दी फांसी
– ठांय-ठांय बोलकर बदमाशों को डराने वाले पुलिसकर्मी की हो रही तारीफ, मिलेगा पुरस्कार
– नदी में सिक्के ढूंढ़ रहे लड़कों को मिला संदूक, खोलकर देखा तो उड़ गए होश

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News