मेकअप करना पसंद करती है भूमि
On
मेकअप करना पसंद करती है भूमि
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मेकअप करना पसंद करती है। स्किन और हेल्थ केयर ब्रांड डिवाइन ऑर्गेनिक्स लॉन्च करने यहां आई भूमि ने कहा, मुझे मेकअप करना पसंद है, यहां तक की मैंने बहुत कम उम्र से ही मेकअप करना शुरू कर दिया था। मैं घरेलू उपचारों और जितना हो सके रसायन मुक्त वस्तुओं का उपयोग करने में यकीन रखती हूं। यहां तक कि मेरे खान-पान की आदतों में भी यही बात लागू होती है।भूमि ने कहा, मेरे जैसे लोग जो प्राकृतिक चीजों और घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, उन्हें भी रासायनिक चीजों का सामना करना प़डता है। हम जो कुछ भी करते हैं- जिस हवा में हम सांस लेते हैं, हम जो खाना खाते हैं, वे सब कुछ विषाक्त और रासायनिक पदार्थों से भरे हैं।‘
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 14:10:39
Photo: @Khamenei_fa X account


