द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती है सोनम कपूर

द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती है सोनम कपूर

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन पर द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि सोनम कपूर ’’महाभारत’’ की कहानी पर अपने होम-प्रॉडक्शन के बैनर में फिल्म बनाएंगी। वह ’’महाभारत’’ की इस कहानी में द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती हैं। वह ’’महाभारत’’ की इस कहानी को आधुनिक रंग-रूप में बनाएंगी, इसके लिए उन्होंने सिंगापुर स्थित लेखिका कृष्णा उदयशंकर की बेस्टसेलर श्रृंखला ’’द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स’’ के अधिकार ले लिया है। गोविंदा, कौरव, और कुरूक्षेत्र पर लिखी किताब ’’द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स’’ आधुनिक जमाने के हिसाब से लिखी हुई श्रृंखला हैं। सोनम ने ’’महाभारत’’ की इस कहानी को पहले अच्छी तरह प़ढा और जब उन्हें लगा इस पर आज के जमाने को ध्यान में रखकर फिल्म का निर्माण किया जा सकता है तब उन्होंने ’’द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स’’ के राइट्स खरीद लिए। इन दिनों सोनम ्क्रिरप्टराइटर से इस किताब पर आधारित ्क्रिरप्ट और स्क्रीनप्ले लिखवा रही हैं। सोनम इस किताब पर एक नहीं बल्कि तीन फिल्में बनाना चाहती हैं। सोनम को लगता है कि ’’द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स’’ की कहानी को किसी एक फिल्म में समेट लेना ठीक नहीं होगा। फिल्म की कहानी को अच्छी तरह दिखाने के लिए इसे तीन भाग में बनाना चाहिए।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download