अक्षय के साथ जोड़ी बनाएगी परिणीति !
अक्षय के साथ जोड़ी बनाएगी परिणीति !
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोप़डा सिल्वर स्क्रीन पर खिला़डी कुमार अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है। अक्षय कुमार, करण जौहर और सलमान खान मिलकर वर्ष १८९७ में हुई साराग़ढी की ल़डाई पर फिल्म बनाने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि इस प्रॉजेक्ट के लिए परिणीति चोप़डा को अभिनेत्री के तौर पर फाइनल किया गया है। वह फिल्म में अक्षय की पत्नी का किरदार निभा सकती हैं। यह पहला मौका होगा जब अक्षय और परिणीति एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।बताया जा रहा है कि परिणीति को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और वह इस प्रॉजेक्ट के लिए तैयार हो गई हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। फिल्म के अगले साल जनवरी महीने में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस विषय पर लंबे समय से फिल्म बनाने की योजना है। करण जौहर के अलावा अजय देवगन भी इस पर फिल्म बनाना चाहते हैं।


