35 की हुईं प्रियंका चोपड़ा

35 की हुईं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. एप्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ था. इनके माता-पिता आर्मी में डॉक्टर रहे. प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा का निधन कैंसर की जंग लड़ने के बाद 2013 में हुआ. प्रियंका चोपड़ा का बचपन बरेली में बिता. यहां के सेंट मारिया गोरिटी कॉलेज से प्रियंका ने शुरुआती पढ़ाई की. प्रियंका के पेरेंट्स आर्मी ऑफिसर थे, इसी वजह से उन्होंने कई स्कूल बदले. 13 साल की उम्र में प्रियंका, अमेरिका चली गईं जहां वह अपनी चाची के साथ रहीं, जहां उन्होंने लगभग तीन साल बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया. अमेरिका से तीन साल बाद भारत वापस आईं प्रियंका ने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की.आर्मी द्वारा आयोजित मई क्वीन ब्यूटी पेजेंट का खिताब प्रियंका ने बरेली में जीता. इसे बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2000 में आयोजित फेमिना मिस इंडिया में प्रियंका रनर अप रहीं. प्रियंका चाहती थीं कि वह इंजीनियरिंग या मनोरोग की पढ़ाई करें लेकिन 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना.2002 में आई अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘हमराज’ शायद प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म होती, लेकिन किसी कारणों से वह यह फिल्म नहीं कर सकीं और उनकी जगह फिर अमीषा पटेल को लिया गया. प्रियंका ने फिर 2002 में ही एक तमिल फिल्म ‘थामीजान’ में अपने अभिनय की शुरुआत की और 2003 में सनी देओल की फिल्म ‘द हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा, यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद वे अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ फिल्म ‘अंदाज’ में नजर आईं, फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला.अक्षय कुमार के साथ दूसरी और सलमान खान के साथ प्रियंका की पहली फिल्म मुझसे शादी करोगी (2004) बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई.साल 2004 प्रियंका के फिल्मी करियर के लिए बेहद अहम साबित हुआ. इस साल उनकी फिल्म ‘ऐतराज’ रिलीज हुई, जिसके लिए प्रियंका ने ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता.35 की हुईं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा, एक नजर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर पर…साल 2005 में रिलीज प्रियंका चोपड़ा की ‘बरसात’ बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह पिटी. हालांकि, इसी साल सिनेमाघर में उतरी ‘वक्त’ और ‘ब्लफमास्टर’ ने ठीक-ठाक बिजनेस किया.2006 में प्रियंका ने दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. ऋतिक रोशन के साथ ‘कृष’ और शाहरुख खान के साथ ‘डॉन’ दोनों ही फिल्में दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की गई.2008 में प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी हरमन बावेजा के साथ फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ में जमी. इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदिकियों के चर्चे भी हुए.अक्टूबर 2008 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘फैशन’ रिलीज हुई, जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. मधुर भंडारकर की इस फिल्म के लिए उन्होंने पहला नेशनल अवॉर्ड जीता. इसी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया.2008 के आखिर में उनकी फिल्म ‘दोस्ताना’ रिलीज हुई. जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन के साथ उनकी केमिस्ट्री पर्दे पर दर्शकों ने बेहद पसंद की. फिल्म का आइटम नंबर ‘देसी गर्ल’ खासा पॉपुलर हुआ और इस गाने के बाद उन्हें देसी गर्ल कहा जाने लगा2009 में प्रियंका की जोड़ी शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कमीने’ में जमी. फिल्म हिट रही और शाहिद-प्रियंका की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री ने मीडिया का अटेंशन बटोरा.3.’कमीने’ के बाद प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दोबारा हरमन बवेजा के साथ फिल्म ‘वॉट्स यूअर राशी’ में जमी. फिल्म में प्रियंका ने राशियों के अनुसार 12 किरदार निभाकर, नया रिकॉर्ड बनाया था. फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन प्रियंका की परफॉर्मेंस ने तरीफ बटोरी.प्रियंका ने रणबीर कपूर के साथ पहली बार फिल्म अंजाना-अंजानी (2010) में काम किया. दोनों की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री होने के बावजूद फिल्म फ्लॉप रही.विशाल भारद्वाज की फिल्म सात खून माफ (2011) में प्रियंका ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया, जिनके संबंध 7 पुरुषों के साथ होते हैं. इसी साल उनकी फिल्म ‘डॉन 2’ रिलीज हुई, जिसमें शाहरुख और प्रियंका की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया गया.
प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ था. इनके माता-पिता आर्मी में डॉक्टर रहे. प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा का निधन कैंसर की जंग लड़ने के बाद 2013 में हुआ. प्रियंका चोपड़ा का बचपन बरेली में बिता. यहां के सेंट मारिया गोरिटी कॉलेज से प्रियंका ने शुरुआती पढ़ाई की. प्रियंका के पेरेंट्स आर्मी ऑफिसर थे, इसी वजह से उन्होंने कई स्कूल बदले. 13 साल की उम्र में प्रियंका, अमेरिका चली गईं जहां वह अपनी चाची के साथ रहीं, जहां उन्होंने लगभग तीन साल बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया. अमेरिका से तीन साल बाद भारत वापस आईं प्रियंका ने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की.आर्मी द्वारा आयोजित मई क्वीन ब्यूटी पेजेंट का खिताब प्रियंका ने बरेली में जीता. इसे बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2000 में आयोजित फेमिना मिस इंडिया में प्रियंका रनर अप रहीं. प्रियंका चाहती थीं कि वह इंजीनियरिंग या मनोरोग की पढ़ाई करें लेकिन 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना.2002 में आई अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘हमराज’ शायद प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म होती, लेकिन किसी कारणों से वह यह फिल्म नहीं कर सकीं और उनकी जगह फिर अमीषा पटेल को लिया गया. प्रियंका ने फिर 2002 में ही एतमिल फिल्म ‘थामीजान’ में अपने अभिनय की शुरुआत की और 2003 में सनी देओल की फिल्म ‘द हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा, यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद वे अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ फिल्म ‘अंदाज’ में नजर आईं, फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला.अक्षय कुमार के साथ दूसरी और सलमान खान के साथ प्रियंका की पहली फिल्म मुझसे शादी करोगी (2004) बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई.साल 2004 प्रियंका के फिल्मी करियर के लिए बेहद अहम साबित हुआ. इस साल उनकी फिल्म ‘ऐतराज’ रिलीज हुई, जिसके लिए प्रियंका ने ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता.
साल 2005 में रिलीज प्रियंका चोपड़ा की ‘बरसात’ बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह पिटी. हालांकि, इसी साल सिनेमाघर में उतरी ‘वक्त’ और ‘ब्लफमास्टर’ ने ठीक-ठाक बिजनेस किया.2006 में प्रियंका ने दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. ऋतिक रोशन के साथ ‘कृष’ और शाहरुख खान के साथ ‘डॉन’ दोनों ही फिल्में दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की गई. 2008 में प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी हरमन बावेजा के साथ फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ में जमी. इसी फिल्म के सेट परदोनों की नजदिकियों के चर्चे भी हुए.अक्टूबर 2008 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘फैशन’ रिलीज हुई, जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. मधुर भंडारकर की इस फिल्म के लिए उन्होंने पहला नेशनल अवॉर्ड जीता. इसी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया.2008 के आखिर में उनकी फिल्म ‘दोस्ताना’ रिलीज हुई. जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन के साथ उनकी केमिस्ट्री पर्दे पर दर्शकों ने बेहद पसंद की. फिल्म का आइटम नंबर ‘देसी गर्ल’ खासा पॉपुलर हुआ और इस गाने के बाद उन्हें देसी गर्ल कहा जाने लगा.2009 में प्रियंका की जोड़ी शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कमीने’ में जमी. फिल्म हिट रही और शाहिद-प्रियंका की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री ने मीडिया का अटेंशन बटोरा.
 ‘कमीने’ के बाद प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दोबारा हरमन बवेजा के साथ फिल्म ‘वॉट्स यूअर राशी’ में जमी. फिल्म में प्रियंका ने राशियों के अनुसार 12 किरदार निभाकर, नया रिकॉर्ड बनाया था. फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन प्रियंका की परफॉर्मेंस ने तरीफ बटोरी.प्रियंका ने रणबीर कपूर के साथ पहली बार फिल्म अंजाना-अंजानी (2010) में काम किया. दोनों की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री होने के बावजूद फिल्म फ्लॉप रही.विशाल भारद्वाज की फिल्म सात खून माफ (2011) में प्रियंका ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया, जिनके संबंध7 पुरुषों के साथ होते हैं. इसी साल उनकी फिल्म ‘डॉन 2’ रिलीज हुई, जिसमें शाहरुख और प्रियंका की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया गया.ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री को फिल्म अग्निपथ (2012) में दोबारा पसंद किया था, फिल्म को जबरदस्त ऑपनिंग मिली.बर्फी (2012) में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद प्रियंका ऑडियंस की फेवरेट बनीं. रणबीर कपूर और इलियाना डिक्रूज स्टारर इस फिल्म में प्रियंका ने अपनी मासूमियत से ऑडियंस का दिल जीत लिया.एक्टिंग के बाद प्रियंका ने सिंगिंग की फील्ड में डेब्यू गाने ‘इन माई सिटी’ से किया. ‘इन माई सिटी’ के बाद प्रियंका के दो और गाने ‘एक्जॉटिक’ और ‘आई कान्ट मेक यू लव मी’ को भी दर्शकों ने पसंद किया.
 2013 में आई फिल्म ‘शूट आउट एट वडाला’ में प्रियंका चोपड़ा का आइटम नंबर ‘बबली बदमाश है’ काफी पसंद किया गया.2013 में प्रियंका दो फिल्में ‘जंजीर’ और ‘कृष 3’ में नजर आईं. ऋतिक रोशन के साथ उनकी सुपरहिरो फिल्म ‘कृष 3’ ने कई रिकॉर्ड्स बॉक्सऑफिस पर बनाए.रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ प्रियंका फिल्म ‘गुंडे’ में रोमांस करती दिखीं. 2014 में आई इस फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया.2014 प्रियंका के करियर के लिए बेहद खास रहा. ओलंपिक विजेता एम सी मैरीकॉम की जिंदगी पर आधारित फिल्म में प्रियंका ने ‘मैरीकॉम’ का किरदार बखूबी निभाया. ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 62वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया.
2015 में प्रियंका की दो सुपरहिट फिल्में आईं. उन्होंने ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर सिंह की बहन और ‘बाजीराव मस्तानी’ में उनकी पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया. दोनों ही किरदार पॉपुलर हुए.
 जय गंगाजल (2016) में एक ईमानदार पुलिस ऑफिस का किरदार निभाने के बाद प्रियंका अब अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं.2016 में प्रियंका राष्टपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित हुईं.
Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News