रिलायंस जियो, गूगल का नया किफायती स्मार्टफोन इस तारीख से बाजार में होगा उपलब्ध

रिलायंस जियो, गूगल का नया किफायती स्मार्टफोन इस तारीख से बाजार में होगा उपलब्ध

रिलायंस जियो, गूगल का नया किफायती स्मार्टफोन इस तारीख से बाजार में होगा उपलब्ध

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

नई दिल्ली/भाषा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि गूगल, जियो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जियोफोन ‘नेक्स्ट’ 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा, जो वैश्विक स्तर पर सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा।

Dakshin Bharat at Google News
अंबानी ने आरआईएल की 44वीं सालाना आमसभा में रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन – नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप से लैस होगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक अंबानी ने कहा, ‘नया स्मार्टफोन बेहद किफायती होगा और 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से बाजार में मिलने लगेगा।’

विज्ञप्ति के अनुसार इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाया गया है और इसमें बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे। बीते साल रिलायंस जियो ने गूगल के साथ साझेदारी की घोषणा की थी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, ‘गूगल और जियो का किफायती स्मार्टफोन खासतौर से भारत के लिए बनाया गया है और यह उन लाखों नए उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5जी साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर