अनुमान से बेहतर नतीजों के चलते इंफोसिस के शेयरों में 15% का जोरदार उछाल

अनुमान से बेहतर नतीजों के चलते इंफोसिस के शेयरों में 15% का जोरदार उछाल

अनुमान से बेहतर नतीजों के चलते इंफोसिस के शेयरों में 15% का जोरदार उछाल

इंफोसिस

नई दिल्ली/भाषा। इंफोसिस के संचयी शुद्ध लाभ में पहली तिमाही के दौरान 12.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण कंपनी के शेयरों में गुरुवार को 15 प्रतिशत का जोरदार उछाल देखने को मिला। इंफोसिस के नतीजे बाजार के अनुमानों से बेहतर रहे हैं।

Dakshin Bharat at Google News
कंपनी के शेयर बीएसई में 14.49 प्रतिशत की तेजी के साथ एक साल के ऊपरी स्तर पर थे। इस दौरान एनएसई पर शेयर 14.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 955.50 पर थे। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में सबसे अधिक तेजी इंफोसिस में थी।

एडलवाइस रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंफोसिस के नतीजों ने अनुमानों (आय/मुनाफा) को काफी हद तक गलत साबित किया है, लेकिन सबसे सकारात्मक बात है कि वित्त वर्ष 2020-21 में आय वृद्धि का पूर्वानुमान 0-2 प्रतिशत है।

इंफोसिस ने बुधवार को बताया था कि पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 12.4 फीसदी बढ़कर 4,272 करोड़ रुपए हो गया है। साथ ही कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में उसकी आय में दो प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

किसी को कोसें नहीं, खुद को तैयार करें किसी को कोसें नहीं, खुद को तैयार करें
हर दशक में लोगों की पसंद बदल जाती है
घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया