शेयर बाजारों के धराशायी होने से निवेशकों ने कुछ ही देर में गंवाए 5 लाख करोड़ रुपए

शेयर बाजारों के धराशायी होने से निवेशकों ने कुछ ही देर में गंवाए 5 लाख करोड़ रुपए

शेयर बाजार

नई दिल्ली/भाषा। वैश्विक बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट के कारण शुक्रवार को कारोबार के कुछ ही देर में निवेशकों को पांच लाख करोड़ रुपए से अधिक की चपत लग गई।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 11,60 अंक से अधिक की गिरावट के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट देखने को मिली।

इस कारण निवेशकों ने कारोबार के कुछ ही देर में 4,65,915.58 करोड़ रुपए गंवा दिए। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण इस गिरावट के बाद 1,47,74,108.50 करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां शुरुआती कारोबार में गिरावट में चल रही थीं। बीएसई की कुल कंपनियों में 1,602 कंपनियों के शेयर गिरावट में चल रहे थे।

मात्र 183 शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि 62 कंपनियों के शेयर स्थिर रहे। बीएसई के स्मॉलकैप में 3.45 प्रतिशत की और मिडकैप में 3.53 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भाजपा-जद (एस) 1 सितंबर से कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ पदयात्रा निकालेंगे भाजपा-जद (एस) 1 सितंबर से कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ पदयात्रा निकालेंगे
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की कथित नाकामियों को उजागर करने के लिए भाजपा 1 से 10 सितंबर तक...
केजरीवाल ने भाजपा को पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना करने की चुनौती दी
यूपीआई के 10 साल: प्रधानमंत्री बोले- 'भारत की डिजिटल पेमेंट यात्रा में एक बड़ा मोड़'
संयम और सूझबूझ से नियंत्रित करें कीमतें
'एक देश, एक चुनाव' का प्रस्ताव 'असंवैधानिक' है: चिदंबरम
महाराष्ट्र: अमरावती के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 नवजातों की मौत
रक्षाबंधन: महिलाओं को 27-29 अगस्त तक बस में मुफ़्त सफ़र की सुविधा देगी योगी सरकार