रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की पहली 9 लाख करोड़ रु. का बाजार पूंजीकरण स्तर छूने वाली कंपनी
On
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की पहली 9 लाख करोड़ रु. का बाजार पूंजीकरण स्तर छूने वाली कंपनी
नई दिल्ली/भाषा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को इतिहास रचा। नौ लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण स्तर छूने वाली यह देश की पहली कंपनी है।
सुबह के कारोबारी सत्र में बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9,01,490.09 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी के तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले उसका शेयर 2.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,428 रुपए पर चल रहा है।इससे पहले अगस्त 2018 में रिलायंस आठ लाख करोड़ रुपए बाजार पूंजीकरण का स्तर छूने वाली देश की पहली कंपनी का रिकॉर्ड अपने नाम करा चुकी है।
कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शेयर बाजारों में उसके शेयर की कीमत पर निर्भर करता है और इसमें रोजाना बदलाव होता रहता है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Jan 2026 18:38:36
Photo: DKShivakumar.official FB Page


