सेंसेक्स 1,300 अंक उछलकर शुरुआती कारोबार में 39,000 अंक पर पहुंचा

सेंसेक्स 1,300 अंक उछलकर शुरुआती कारोबार में 39,000 अंक पर पहुंचा

शेयर बाजार

मुंबई/भाषा। अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार की घोषणाओं का असर सोमवार को भी शेयर बाजार में दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,300 अंक उछलकर 39,000 अंक के स्तर को छू गया। वहीं निफ्टी भी 11,500 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 39,346.01 अंक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद शुरुआती कारोबार में 1,031.58 अंक यानी 2.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,046.20 अंक पर चल रहा है।

इसी तरह निफ्टी 263.75 अंक यानी 2.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,537.95 अंक पर चल रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 38,014.62 अंक और निफ्टी 11,274.20 अंक पर बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स में 1,921.15 अंक की बढ़त देखी गई थी जो पिछले 10 साल में एक दिन में आने वाली सबसे ऊंची तेजी थी।

ब्रोकरों ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कॉरपोरेट कर की दर में कमी की घोषणा के बाद शुक्रवार को बाजार में तेजी देखी गयी। निवेशकों का लिवाली का रुख सोमवार को भी बना रहा और शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गयी।

इसी बीच ब्रेंट कच्चा तेल 1.06 प्रतिशत बढ़कर 64.96 डॉलर प्रति बैरल रहा। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 35.78 करोड़ रुपए की लिवाली की।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय