भाजपा कार्यकर्ता के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगाः बोम्मई

भाजपा कार्यकर्ता के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगाः बोम्मई

उन्होंने कहा कि जल्द ही मामला आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण को सौंपा जाएगा


बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने दक्षिण कन्नड़ जिले में हुई भाजपा युवा मोर्चे के नेता की हत्या के मामले की जांच जारी है। उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि जल्द ही मामला आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपा जाएगा। एजेंसी के अधिकारियों ने हालांकि पहले ही प्रारंभिक जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है।

बोम्मई ने कहा, पुलिस को खुली छूट दी गई है और मामले की जांच आगे बढ़ रही है। हत्यारों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

बोम्मई ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दो-तीन दिन में जांच आधिकारिक रूप से एनआईए को सौंप दी जाएगी।

दक्षिण कन्नड जिले के सुलिया तालुक के बेल्लारी में 26 जुलाई की रात मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला समिति के 32 वर्षीय सदस्य प्रवीण नेत्तर की हत्या कर दी थी। जिसके बाद लोग काफी आक्रोशित थे।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News