कर्नाटक में 100 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक लगी: स्वास्थ्य मंत्री
On
सुधाकर ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक देश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है
बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक ने रविवार को अपनी शत प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगाने की उपलब्धि हासिल कर ली। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने यह जानकारी दी है।
सुधाकर ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक देश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है।सुधाकर ने ट्वीट किया, हमने यह कर दिया। शत प्रतिशत लोगों को पहली खुराक लगाने की उपलब्धि हासिल करने में ठीक एक साल और सात दिन लगे। कर्नाटक देश (चार करोड़ से ज्यादा वयस्क आबादी) में यह कमाल हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासन की इस उपलब्धि के लिए तारीफ की जानी चाहिए।
देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
24 Aug 2026 16:13:21
Photo: IndianNationalCongress FB Page


