कांग्रेस ने एमबी पाटिल को कर्नाटक इकाई की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया
On
पाटिल कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार किए जाते हैं
नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस ने अपनी कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता एमबी पाटिल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया है।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पाटिल को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।पाटिल कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार किए जाते हैं। वे राज्य के गृह मंत्री और जल संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं।
डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। राज्य में अगले साल मई में विधानसभा चुनाव होना है।
देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
25 Aug 2026 09:14:16
बाजार में नई आवक होने पर कीमतें वैसे ही नीचे आ जाती हैं


