ग्राम सभा की बैठकें नियमित की जाएं : बेदी

ग्राम सभा की बैठकें नियमित की जाएं : बेदी

पुद्दुचेरी। पुद्दुचेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी ने रविवार को सभी नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया कि वे विधायकों को साथ लेकर हर महीने ग्राम सभा की बैठकें करें ताकि लोगों की शिकायतों का समाधान हो सके। उप-राज्यपाल कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बेदी ने कीझ सतमंगलम गांव के दौरे के दौरान एक स्थानीय निवासी की ओर से की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। बेदी ने एक निजी इमारत में चल रहे गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। ग्रामीणों की मांग है कि इस केंद्र को स्थानीय पंचायत की एक इमारत में स्थापित कर दिया जाए। विज्ञप्ति में कहा गया कि बेदी ने निगम आयुक्त को निर्देश दिया कि वह गांव में जनता के पैसे से निर्मित सभी इमारतों और सुविधाओं का दौरा करे ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि वह ठीक से काम कर रही हैं ।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

एएससी सेंटर एंड कॉलेज ने 265वां आर्मी सर्विस कॉर्प्स डे मनाया एएससी सेंटर एंड कॉलेज ने 265वां आर्मी सर्विस कॉर्प्स डे मनाया
कमांडेंट ने सभी रैंक्स, पूर्व सैनिकों और परिवारों को बधाई दी
'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया