थावरचंद गहलोत होंगे कर्नाटक के राज्यपाल

थावरचंद गहलोत होंगे कर्नाटक के राज्यपाल
राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को बड़ा फेरबदल करते हुए आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। वहीं, कई राज्यपालों का अन्य राज्यों में स्थानांतरण किया गया है।
इसी क्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा से स्थानांतरित कर त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
उक्त जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है। इसके अनुसार, गुजरात के भाजपा नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और गोवा के भाजपा नेता तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
विज्ञप्ति के अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल पीएस पिल्लै को स्थानांतरित कर गोवा भेजा गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड स्थानांतरित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।
About The Author
Related Posts
Latest News
