लोकायुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार- अवैध खनन रोकने के लिए उठाएं तत्काल कदम

लोकायुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार- अवैध खनन रोकने के लिए उठाएं तत्काल कदम

लोकायुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार- अवैध खनन रोकने के लिए उठाएं तत्काल कदम

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक लोकायुक्त ने खान एवं भूविज्ञान विभाग और सभी जिलों के उपायुक्तों को अवैध खनन कार्यों की जांच करने और इसे रोकने हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
जारी आदेश के अनुसार, लोकायुक्त न्यायमूर्ति पी विश्वनाथ शेट्टी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को अवैध खनन पर सभी जिलों में एक स्वतंत्र जांच बैठाने का निर्देश दिया है।

शिवमोगा जिले के हुनासोडु गांव में अवैध खनन की जांच के लिए हाल में उनके द्वारा पारित आदेश का हवाला देते हुए लोकायुक्त ने अन्य जिलों में भी ऐसे मामलों की जांच करवाने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि खान और भूविज्ञान के निदेशक और उपायुक्तों को अपने दायित्व का निर्वहन करना आवश्यक है और अपने अधीनस्थों के माध्यम से उन्हें अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को भी निर्देश दिया कि वे संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक या कर्नाटक के पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को निर्देश दें कि अवैध खनन की स्वतंत्र जांच करें और 30 मार्च तक एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

न्यायमूर्ति शेट्टी ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि वे इस आदेश की प्रति राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों, खान एवं भूविज्ञान निदेशक, उपनिदेशकों और सभी जिलों के वरिष्ठ भूवैज्ञानिकों तक पहुंचाएं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय