बेंगलूरु के आईआईएससी में धमाका, वैज्ञानिक की मौत, 3 घायल
बेंगलूरु के आईआईएससी में धमाका, वैज्ञानिक की मौत, 3 घायल
बेंगलूरु। राजधानी बेंगलूरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) में बुधवार को धमाका हो गया। इसमें एक वैज्ञानिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह धमाका दोपहर करीब दो बजे हाइड्रोजन सिलेंडर में हुआ था। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई।
धमाके में शोधकर्ता मनोज कुमार (27) की जान चली गई। इसके अलावा तीन शोधकर्ता घायल हुए हैं। धमाका एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग की हाइपरसॉनिक एंड शॉक वेव रिसर्च प्रयोगशाला में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ये शोधकर्ता एक स्टार्टअप से जुड़े थे। प्रयोगशाला में हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घायल हुए शोधकर्ताओं के नाम अतुल्य कुमार, कार्तिक शेनॉय और नरेश कुमार बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, अचानक हुए धमाके ने मनोज को प्रयोगशाला की दीवार की ओर उछाल दिया। बताया गया है कि शोधकर्ता जिस स्टार्टअप प्रोजेक्ट से जुड़े थे, वह इसी संस्थान के दो प्रोफेसरों के निर्देशन में था। ये शॉक वेव तकनीक के विशेषज्ञ माने जाते हैं।सदाशिव नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। धमाके के कारणों का पता चलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
About The Author
Related Posts
Latest News
