बस पर पथराव किए जाने के बाद 20 घायल

बस पर पथराव किए जाने के बाद 20 घायल

रामेश्वरम :तमिलनाडु: थंगाचिमदाम क्षेत्र में कल रात चालक द्वारा कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से एक मछुआरे की मौत के बाद राज्य परिवहन की बसों पर एक समूह ने पथराव किया जिमें बस के दो यात्रियों और दो चालकों समेत 20 लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि दो बस चालकों की स्थिति गंभीर है। यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने एक बस में आग लगाने की भी कोशिश की थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को घटनास्थल से हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।पुलिस ने बताया कि इस सबंध में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि एक कार्यक्रम से लौट रहे एक मछुआरे और उसकी पत्नी को सरकारी बस ने कुचल दी। इस दुर्घटना में मछुआरे की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद यहां हिंसक भड़क उठी।इस दुर्घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों ने बस को घेर लिया। लोगों ने सड़क यातायात को जाम कर दिया और संबंधित बस के साथ ही अन्य बस पर पथराव किया।बाद में मछुआरे के शव को रामानाथपुरम सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।सशस्त्र पुलिस बल को क्षेत्र में तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में हैं।


Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download