जब मंदिर के आगे भीख मांगने लगा रुसी पर्यटक..

जब मंदिर के आगे भीख मांगने लगा रुसी पर्यटक..

चेन्नई। गत माह की 24 सितंबर को भारत भ्रमण के लिए आया एक रुसी पर्यटक चेन्नई के कांचीपुरम मंदिर के बाहर एक दिवस पूर्व भीख मांगते हुए देखा गया, जैसे ही पुलिस को यह पता लगा कि एक ‘विदेशी’ मंदिर के प्रवेश द्वार पर भीख मांग रहा है तो उसकी जांच पड़ताल के लिए उसे थाने ले गई। लेकिन जब वास्तविकता का पता लगा तो पुलिस ने न सिर्फ उसकी मदद की बल्कि उसे चेन्नई घूमने के लिए कुछ धनराशि भी दी।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के मुताबिक ए इवांगेलिन नाम का यह रुसी पर्यटक मंगलवार को चेन्नई पहुंचा, कुछ मंदिरों में घूमने के बाद जब कुमाराकोट्टम मंदिर में लगे एटीएम कियोस्क पहुंचा तो बार-बार कोशिश के बाद भी उसकी राशि नहीं निकली, अंततः पता चला कि उसके एटीएम का पिन ब्लॉक हो गया है। परेशान हुए इवांगेलिन को जब कुछ नहीं सूझा तो वह मंदिर के प्रवेश द्वार पर अन्य भिखारियों के समीप ही भीख मांगने बैठ गया।

खैर ऐसे मामलों में सर्वाधिक सक्रिय रहने वाली देश की ‘मददगार’ विदेशमंत्री सुषमा स्वराज तक जानकारी पहुंची तो उन्होंने तत्काल ट्वीट कर इवांगेलिन के नाम कहा कि ‘आपका देश हमारा दोस्त है और हमारे अधिकारी जल्दी ही आपसे मिलेंगे व आपकी हरसंभव मदद करेंगे।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात