केरल की मशहूर शेफ और मॉडल जगी जॉन अपने घर में मृत पाई गईं

केरल की मशहूर शेफ और मॉडल जगी जॉन अपने घर में मृत पाई गईं

मशहूर शेफ और मॉडल जगी जॉन

तिरुवनंतपुरम/भाषा। मशहूर शेफ, टीवी प्रस्तोता और मॉडल जगी जॉन (38) यहां कुरावणकोणम स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
योग और खाना पकाने संबंधी कई मशहूर वीडियो बनाने वाली जॉन का शव सोमवार को उनके रसोईघर में पाया गया।जॉन के दोस्तों ने उनसे संपर्क न होने की स्थिति में पुलिस को सूचना दी। जगी घर में अपनी मां के साथ रहती थीं।

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि जॉन के सिर के पीछे चोट का निशान था जो मौत का कारण हो सकता है। शव परीक्षण मंगलवार को होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

शव को अंतिम संस्कार के लिए कोतराक्कारा ले जाया गया। स्मृति लोप की समस्या से पीड़ित जगी की मां का बयान ले लिया गया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अपनों का अपमान क्यों? अपनों का अपमान क्यों?
अपने देशवासियों को 'चीनी' कहना बहुत शर्मनाक है
महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'