भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का तीसरा मामला केरल में: स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का तीसरा मामला केरल में: स्वास्थ्य मंत्रालय

चीन में लोगों की जांच करते हुए चिकित्साधिकारी

नई दिल्ली/भाषा। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में चीन से केरल लौटा यह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है।

Dakshin Bharat at Google News
मंत्रालय ने कहा, मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसे अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।

मरीज की हालत स्थिर है और उस पर करीब से नजर रखा जा रहा है। मरीज चीन में कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित वुहान शहर की यात्रा पर गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने संशोधित यात्रा परामर्श में लोगों से कहा कि चीन के हुबेई प्रांत में जानलेवा कोरोना वायरस के महामारी बनने के मद्देनजर वे देश की यात्रा करने से बचें।

मंत्रालय ने कहा है कि पड़ोसी देश से लौटने वाले लोगों पर यात्रा (उनके घूमने-फिरने पर) प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यात्रा परामर्श रविवार को जारी हुआ था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर