थरूर ने किया गांधी परिवार से मुकाबला, अब उन्हें शर्मिंदा किया जाएगाः मालवीय

थरूर ने किया गांधी परिवार से मुकाबला, अब उन्हें शर्मिंदा किया जाएगाः मालवीय

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया


नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में पराजित उम्मीदवार शशि थरूर द्वारा उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया में ‘अत्यंत गंभीर अनियमितता’ का मुद्दा उठाए जाने के बाद भाजपा ने भी इस पर टिप्पणी की है। उसने थरूर से पूछा है कि क्या उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद की थी।

Dakshin Bharat at Google News
इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि शशि थरूर को अब गांधी परिवार का मुकाबला करने के लिए शर्मिंदा किया जाएगा, उनका मजाक उड़ाया जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘शशि थरूर बुरी तरह हारने के बाद रो रहे हैं। क्या वास्तव में उन्होंने उम्मीद की थी कि कांग्रेस में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव होंगे?’

मालवीय ने कहा, ‘उन्हें तो आभार जताना चाहिए कि शौचालय में बंद नहीं किया गया ... बुरा दौर तो अब आने वाला है।’

मालवीय ने इस ट्वीट में दावा किया, ‘गांधी परिवार का मुकाबला करने के लिए अगले कुछ महीनों में थरूर का मजाक उड़ाया जाएगा और उन्हें शर्मिंदा किया जाएगा।’
 

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय