शिवसेना का असल दावेदार कौन? चुनाव आयोग ने ठाकरे गुट को दिया जवाब देने का ‘आखिरी’ मौक़ा

शिवसेना का असल दावेदार कौन? चुनाव आयोग ने ठाकरे गुट को दिया जवाब देने का ‘आखिरी’ मौक़ा

उच्चतम न्यायालय पहले ही एक याचिका का निपटारा कर कह चुका है कि शिवसेना किस गुट की होगी, यह चुनाव आयोग को तय करना है


मुंबई/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र में अब भी यह सवाल बना हुआ है कि शिवसेना किसकी है - एकनाथ शिंदे गुट की या उद्धव ठाकरे गुट की? इस बीच शिंदे गुट ने ठाकरे गुट की मुश्किलें बढ़ाते हुए ऐसे समय में पार्टी के चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ पर दावा किया है, जब अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। इस संबंध में शिंदे गुट शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात भी कर चुका है। उसकी मांग है कि पार्टी का चुनाव चिह्न उसे दिया जाए।

Dakshin Bharat at Google News
दूसरी ओर, ठाकरे गुट की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उसे भी आयोग ने कहा है कि वह शनिवार दोपहर दो बजे तक कार्यालय आकर जवाब दे। अगर उसका जवाब नहीं मिलेगा तो आयोग अपनी ओर से यथोचित कार्रवाई करेगा।

इससे पहले, चुनाव आयोग ने दोनों गुटों से कहा था कि वे शुक्रवार तक दस्तावेज जमा करा दें। हालांकि ठाकरे गुट की ओर ये दस्तावेज इस दिन तक जमा नहीं कराए गए थे। इसके बाद आयोग ने उसे पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि शिंदे गुट की ओर से पार्टी के चुनाव चिह्न की मांग की गई है।

आयोग की ओर से ठाकरे गुट को ईमेल भी भेजा गया है, जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सुचारु बनाने के लिए आयोग को फैसला करना होगा।

इसके लिए आयोग ने ठाकरे गुट से स्पष्ट कह दिया है कि वह आठ अक्टूबर दोपहर दो बजे तक दस्तावेज प्रस्तुत करे, अन्यथा आयोग की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय पहले ही एक याचिका का निपटारा कर कह चुका है कि शिवसेना किस गुट की होगी, यह चुनाव आयोग को तय करना है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात