अमरावतीः फार्मासिस्ट हत्याकांड के फरार आरोपी शहीम अहमद पर एनआईए ने घोषित किया दो लाख रु. का इनाम

अमरावतीः फार्मासिस्ट हत्याकांड के फरार आरोपी शहीम अहमद पर एनआईए ने घोषित किया दो लाख रु. का इनाम

शहीम अहमद महाराष्ट्र के अमरावती शहर की जाकिर कॉलोनी का निवासी है


मुंबई/भाषा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में वांछित आरोपी शहीम अहमद फिरोज अहमद की गिरफ्तारी के लिए किसी भी तरह की सूचना देने पर दो लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
अहमद (22) महाराष्ट्र के अमरावती शहर की जाकिर कॉलोनी का रहने वाला है। वह दो महीने पहले मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार है।

अधिकारी ने सोमवार को कहा, अहमद की गिरफ्तारी के लिए किसी भी तरह की सूचना देने पर एनआईए ने दो लाख रु. के इनाम की घोषणा की है।

कोल्हे की हत्या के मामले में जांच एजेंसी अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सोशल मीडिया पर पैगंबर के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट साझा करने के बाद कोल्हे की 21 जून को अमरावती में हत्या कर दी गई थी।

एनआईए ने दो जुलाई को गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 302 (हत्या), 153-ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना) और 153-बी (राष्ट्रीय एकता के खिलाफ पूर्वाग्रही दावे) के अलावा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर